कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा कारोबारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री होगी महंगी! अब हर ट्रांसफर पर देना होगा अतिरिक्त टैक्स
मिली जानकारी के अनुसार, जुगल अग्रवाल रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वे राधासागर तालाब के पास पहुंचे और हाथ-पैर धोने के लिए पानी में उतरे। तभी अचानक फिसलकर तालाब में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद बच्चों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Read Also- स्कूलों में इस साल 64 दिन की रहेगी छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2025-26 का शैक्षणिक कैलेंडर
सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।




