रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अवकाश की तिथियों की घोषणा कर दी है। विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों को कुल 64 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
Read Also- सौम्या चौरसिया के जयचंद गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का उगला राज
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा। दीपावली पर भी विद्यार्थियों को 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कुल छह दिनों की छुट्टी मिलेगी। वहीं, शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छह दिनों का होगा।
Read Also- नेशनल हाईवे पर तलवार से केक काटकर मचाया हुड़दंग, 15 गिरफ्तार, 9 नाबालिग शामिल
गर्मी की सबसे लंबी छुट्टियां इस बार 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेंगी, जो 46 दिनों की होगी। विभाग के अनुसार इन अवकाशों के दौरान विद्यालयीन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।




