Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर

    एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 8, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर

    दुर्ग। जिले में अपराध के ग्राफ को कम करने और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने पाटन अनुविभाग के थाना प्रभारियों की बैठक ली। बुधवार को उतई थाना में आयोजित इस बैठक में पाटन क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और विवेचक उपस्थित रहे।

    बैठक में एसएसपी अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपराधों व चालानों का निराकरण 60 से 90 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने प्रत्येक थाना प्रभारी और विवेचक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर लंबित मामलों की केस डायरी देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी और संवेदनशील व्यवहार पर जोर
    एसएसपी ने कहा कि यदि किसी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्य में टीम भेजने की आवश्यकता हो, तो नियमानुसार अनुमति लेकर शीघ्र कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक रिपोर्टकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज

    गुंडा-बदमाशों पर रखी जाएगी सख्त नजर
    अग्रवाल ने निगरानी बदमाशों, गुण्डा तत्वों और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट स्तर पर इनकी आय के स्रोत, चाल-चलन और दैनिक गतिविधियों की नियमित जांच होनी चाहिए। यदि कोई अपराधी जेल में बंद है, तो उसकी हरकतों की भी निगरानी की जाए, ताकि अपराध की जड़ें समाप्त की जा सकें।

    फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर
    एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त रहकर पुलिसिंग को बेहतर किया जा सके।

    Read Also-  अभिनेता प्रियांशु छेत्री की बेरहमी से हत्या, फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन के साथ कर चुका है काम

    यातायात नियमों के पालन को लेकर भी दिए निर्देश
    बैठक में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि पाटन क्षेत्र की सड़कों पर मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दुपहिया चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg durg news cg news chhattisgarh news durg news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.