Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    July 28, 2026

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    July 28, 2026

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाई टेंशन टावर मुआवजे की राशि पर नाराजगी: 19 गांवों के किसानों ने किया कलेक्टोरेट घेराव, किसान नेता ने आत्मदाह की कोशिश

    हाई टेंशन टावर मुआवजे की राशि पर नाराजगी: 19 गांवों के किसानों ने किया कलेक्टोरेट घेराव, किसान नेता ने आत्मदाह की कोशिश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    हाई टेंशन टावर मुआवजे की राशि पर नाराजगी: 19 गांवों के किसानों ने किया कलेक्टोरेट घेराव, किसान नेता ने आत्मदाह की कोशिश

    दुर्ग। जिले के 19 गांवों के लगभग 1650 किसान गुरुवार को 400 केवी ट्रांसमिशन टावर लाइन परियोजना में लंबित मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्टोरेट पहुंचे और घेराव किया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजा वितरण में अनियमितता और मनमानी कर रहा है।

    किसानों ने बताया कि उनके खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन परियोजना का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय बिना अधिसूचना, ग्रामसभा की सहमति या सर्वे रिपोर्ट के किसानों से जबरन हस्ताक्षर करा रहा है, जो मुआवजा अधिनियम 2013 का उल्लंघन है।

    कई बार आंदोलन और आवेदन के बावजूद किसानों को केवल आश्वासन ही मिला है। उनकी मुख्य मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके प्रतिनिधिमंडल की सीधी मुलाकात करवाई जाए।

    Read Also-  महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

    किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास
    घेराव के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब किसान नेता ढालेश साहू ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस और अधिकारियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। इस घटना के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसानों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम अभिषेक अग्रवाल से चर्चा की। एडीएम ने मीडिया को बताया कि अधिकांश किसानों का मुआवजा तैयार है और राजस्व टीम गांव-गांव जाकर चेक वितरित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके चेक तैयार हैं। किसान चाहें तो चेक एडीएम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या राजस्व टीम गांव में जाकर उनका वितरण करेगी।

    Read Also-   रायपुर में पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा गाइडलाइन जारी, दुकानदारों को सख्ती से पालन की अपील

    किसानों की मांग और प्रशासन की प्रतिक्रिया
    किसानों ने टावर बेस का 200 प्रतिशत और राइट ऑफ वे का 30 प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की थी। एडीएम ने कहा कि मुआवजा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा तय दर पर ही मिलेगा, जैसा कि परियोजना के प्रारंभिक प्रकाशन में निर्धारित था। उन्होंने किसानों को विस्तृत पत्रक देने का भी आश्वासन दिया, जिसमें बताया जाएगा कि कितनी जमीन प्रभावित हुई और मुआवजा किस आधार पर तय किया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    DurgBreakingNews DurgGovernmentUpdates DurgInFocus DurgNewsUpdates
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.