Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 16, 2026 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण अपनी जमीन के कथित कब्जे से परेशान होकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सोंडरा गांव के रहने वाले किशन लाल निषाद ने उद्योग और भू-माफियाओं पर “औद्योगिक आतंकवाद” का आरोप लगाते हुए अपनी पुश्तैनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

    ग्रामीण का कहना है कि उसकी जमीन पर पिछले करीब 12 साल से फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड का अवैध कब्जा है। न्याय की उम्मीद में वह एक दशक से ज्यादा समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिस्टम की इसी बेरुखी से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सिलतरा चौकी क्षेत्र में स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर विरोध शुरू कर दिया।

    सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर एसडीएम, तहसीलदार तथा धरसीवां थाना पुलिस की टीम पहुंच गई।

    किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद करा दी। नीचे खड़े अधिकारी लाउडस्पीकर के जरिए किशन लाल को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की लिखित गारंटी मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

    ग्रामीण का कहना है कि उद्योगों के दबाव में किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसी को वह “औद्योगिक आतंकवाद” बता रहा है। घटना के बाद सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन ग्रामीण को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.