ACB Raid in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में म टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा उनके कवर्धा स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।
ACB Raid in Bilaspur: मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित निवास में दबिश दी है। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। 10 से 15 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल है। रिकॉर्ड, दस्तावेजों व संपत्ति की जानकारी ले रहे हैं।




