Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » परिवार के लिए ट्रेन रोके TTE पर 15 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के आदेश खारिज

    परिवार के लिए ट्रेन रोके TTE पर 15 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के आदेश खारिज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 19, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    परिवार के लिए ट्रेन रोके TTE पर 15 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के आदेश खारिज

    बिलासपुर। ट्रेन में अलार्म चेन खींचने के आरोप में 15 साल पहले सजा पाए गए टीटीई आस्टिन हाइड को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। साल 2010 में आस्टिन हाइड यशवंतपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे और उन्होंने ट्रेन की अलार्म चेन दो बार खींची थी। रेलवे ने आरोप लगाया कि उन्होंने यह अपने परिवार की महिलाओं और सामान को ट्रेन में चढ़ाने के लिए किया।

    रेलवे ने मामले की विभागीय जांच कराई और आरपीएफ के दो जवानों को गवाह बनाया। उनके बयान के आधार पर आस्टिन हाइड को दोषी माना गया। 2012 में उन्हें दो वेतनवृद्धि रोकने, डिमोशन और दो साल के वेतन कटौती की सजा दी गई। आस्टिन हाइड ने इसके खिलाफ विभागीय अपील और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) में चुनौती दी, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास गिरफ्तार, EOW ने की कार्रवाई

    इसके बाद 2015 में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में तर्क दिया गया कि ट्रेन में चेन खींचना अपने आप में अपराध नहीं है, जब तक यह स्पष्ट रूप से बिना उचित कारण के न किया गया हो। कोर्ट ने पाया कि विभागीय जांच और CAT के फैसलों में गंभीर त्रुटियां थीं। गवाहों के बयान केवल चेन खींचने तक सीमित थे, यह साबित नहीं किया गया कि आस्टिन हाइड ने इसे अनुचित कारणों से किया।

    जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सभी पहले के आदेशों को रद्द करते हुए आस्टिन हाइड को पूर्ण राहत दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल चेन खींचना अपराध नहीं है; यह तभी कदाचार माना जाएगा जब यह साबित हो कि इसे बिना उचित कारण के किया गया।

    Read Also-  सिर्फ एक मैसेज… और आपके हाथों में सरकारी सेवाओं की पूरी दुनिया, WhatsApp स्मार्ट चैटबॉट से अब सब होगा आसान

    इस फैसले के साथ ही 15 साल पुराना विवाद समाप्त हुआ और आस्टिन हाइड को न्याय मिला, जबकि रेलवे की पहले की कार्रवाई खारिज कर दी गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg high court news high court news high court news cg high court news today high court news today cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.