Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खाना बनाने के बाद बचे हुए तेल का आप भी तो नहीं कर रहे उपयोग, तो हो जाए सावधान, आईसीएमआर ने बताई ये जरुरी बात

    खाना बनाने के बाद बचे हुए तेल का आप भी तो नहीं कर रहे उपयोग, तो हो जाए सावधान, आईसीएमआर ने बताई ये जरुरी बात

    adminBy adminMay 18, 2024Updated:May 18, 2024 trending No Comments4 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: अक्सर जब हम पुरी या कोई चीज तलते है, उसके बाद जो तेल बच जाता है, उसे रख देते हैं। अब इसे लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो कि काफी डरावनी है. जिस तेल को हम बचाकर रखते है और सोचते है कि उसे किसी सब्जी या अन्य चीजों को तलने में उपयोग कर लेंगे। तो सावधान हो जाइए ये हमारे शरीर के लिए घातक हो सकता है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर उन्होंने बताया कि वनस्पति घी या तेल को बार-बार गर्म करने से बचे और सावधानी बरतें।

    Read Also: रात को घर से गायब रहा युवक…सुबह इस हालत में मिला…इलाके में फैली सनसनी

    चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने कहा कि वनस्पति तेलों को बार-बार गर्म करने से उसमें जहरीले कंपाउंड पैदा हो सकते हैं जो हृदय रोग और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां का खतरा बढ़ाते हैं. पिछले अध्ययनों से यह भी पता चला है कि कैसे खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से उसमें से विषाक्त पदार्थ रिलीज होने लगते हैं और शरीर में फ्री रैडिकल्स भी बढ़ सकते हैं जिससे सूजन और विभिन्न क्रॉनिक डिसीस हो सकती हैं.

    Read Also: GOA के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी पर्यटक ने की ये मांग

    आईसीएमआर ने राष्ट्रीय पोषण संस्थान के साथ मिलकर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए 17 नए आहार दिशानिर्देश जारी किए ताकि उन्हें बेहतर भोजन विकल्प चुनने में मदद मिल सके. दिशानिर्देशों का उद्देश्य भारतीयों को अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने और सभी प्रकार के कुपोषण को रोकने के लिए भोजन के स्वस्थ विकल्प की सिफारिशें प्रदान करना है.

    Read Also: रात को घर से गायब रहा युवक…सुबह इस हालत में मिला…इलाके में फैली सनसनी

    बार-बार तेल गर्म करने से कैंसर, हृदय रोग हो सकता है

    दिशानिर्देशों में कहा गया है कि खाना पकाने के लिए वनस्पति तेलों का बार-बार इस्तेमाल करने का चलन घरों और बाहर खाद्य पदार्थ बनाने वाले वेन्यू, दोनों ही जगह बहुत आम है.

    रिपोर्ट के अनुसार, वनस्पति तेलों/वसा को बार-बार गर्म करने से ऐसे यौगिकों का निर्माण होता है जो हानिकारक/विषाक्त होते हैं और हृदय रोगों और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं. उच्च तापमान पर तेल में मौजूद कुछ वसा ट्रांस वसा में बदल जाते हैं. ट्रांस वसा एक हानिकारक वसा है जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ाते हैं. जब तेलों का दोबारा उपयोग किया जाता है तो ट्रांस वसा की मात्रा बढ़ जाती है.

    Read Also: राजधानी के अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर, 6 अलग-अलग जगहों पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई

    वनस्पति तेलों के दोबारा इस्तेमाल के बारे में आईसीएमआर क्या कहता है?

    आईसीएमआर ने कहा कि इस तेल का इस्तेमाल आप सब्जी जैसी चीजें बनाने में कर सकते हैं. लेकिन आमतौर पर तेल में फ्राई करने के बाद दोबारा फ्राई करने के लिए उस तेल का इस्तेमाल ना करें. इसके अलावा, संस्थान ने एक बार फ्राई करने के बाद उस बचे हुए तेल को एक या दो दिन के भीतर उपभोग करने का सुझाव दिया है.

    विशेषज्ञों ने भी चेताया

    वनस्पति तेलों को बार-बार गर्म करने से ट्रांस वसा और एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक यौगिकों का निर्माण हो सकता है, जो कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़े हैं. इसके अतिरिक्त तेल को दोबारा गर्म करने और दोबारा उपयोग करने से हानिकारक फ्री रैडिकल्स और अन्य विषाक्त पदार्थों का संचय हो सकता है जो सूजन, हृदय रोगों और लिवर की क्षति में योगदान करते हैं. इन जोखिमों से बचने के लिए एक ही तेल का कई बार उपयोग करने से बचना महत्वपूर्ण है और इसके बजाय हाई स्मोक वाले तेलों का उपयोग करना चाहिए जैसे कि एवोकाडो या कुसुम तेल.

    इसके अलावा खाना पकाने के उचित तापमान को बनाए रखने और एक बार उपयोग के बाद उस तेल को दोबारा इस्तेमाल ना करने से संभावित स्वास्थ्य खतरों को काफी कम किया जा सकता है. स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए नियमित रूप से ताजा, असंसाधित तेलों का सेवन करने की ही सलाह दी जाती है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    daily current affairs dietary guidelines current affair dietary guidelines upsc drishti ias drishti ias current affairs drishti pcs drishti pcs current affairs drishti pcs news icmr icmr dietary guidelines icmr dietary guidelines drishti icmr director icmr issues dietary guidelines icmr issues dietary guidelines upsc icmr report on diet mppcs national institute of nutrition (nin) uppcs uppcs current affairs upsc upsc current affairs world affairs
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.