Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद

    September 7, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    September 7, 2026

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को
    • धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    • टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 100 रुपए रिश्वत मामले में बिल असिस्टेंट 39 साल बाद हाईकोर्ट से बरी, एक साल जेल की हुई थी सजा

    100 रुपए रिश्वत मामले में बिल असिस्टेंट 39 साल बाद हाईकोर्ट से बरी, एक साल जेल की हुई थी सजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 20, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    100 रुपए रिश्वत मामले में बिल असिस्टेंट 39 साल बाद हाईकोर्ट से बरी, एक साल जेल की हुई थी सजा

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 100 रुपए के रिश्वत मामले में मध्यप्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MPSRTC) के बिल सहायक रामेश्वर प्रसाद अवधिया को दोषमुक्त कर दिया है। इस मामले में अवधिया को अपने बचाव में करीब चार दशकों तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

    हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि अवधिया ने रिश्वत मांगी या स्वीकार की। मौखिक, दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित नहीं हो सके। इसलिए अवधिया को बरी किया गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को बड़ी सौगात: महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि हेतु 102.97 करोड़ रुपए जारी

    जानिए क्या है मामला
    कर्मचारी अशोक कुमार वर्मा ने साल 1981 से 1985 के बीच बकाया बिल (एरियर) पास कराने के लिए रामेश्वर प्रसाद अवधिया पर 100 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत लोकायुक्त के पास दर्ज कराई गई। लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कर शिकायतकर्ता को आधा-आधा रकम (50-50 रुपए) के नोट देकर भेजा।

    इसके बाद अवधिया को रंगे हाथों पकड़कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायालय में चालान पेश किया गया। 2004 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 13(1)(डी) सहपठित 13(2) के तहत एक साल की जेल की सजा और 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। अवधिया ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

    Read Also-  तलाशी के दौरान दो स्कॉर्पियो से 6.6 करोड़ रुपए नकद बरामद, चार लोग हिरासत में

    हाईकोर्ट का फैसला
    हाईकोर्ट की जस्टिस बी.डी. गुरु की बेंच ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। कोर्ट ने कहा कि पुराने और नए भ्रष्टाचार निवारण कानूनों में अंतर है और नए अधिनियम के तहत पर्याप्त साक्ष्य न होने पर दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश रद्द कर अवधिया को बरी कर दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur chhattisgarh high court news cg high court news chhattisgarh high court chhattisgarh high court case chhattisgarh high court news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.