Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आरक्षक ने बेरहमी से पीटा, कमर के नीचे जख्म के गहरे निशान, बेटे-बहू के विवाद से परेशान मां बुलाई थी पुलिस

    आरक्षक ने बेरहमी से पीटा, कमर के नीचे जख्म के गहरे निशान, बेटे-बहू के विवाद से परेशान मां बुलाई थी पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read
    Breaking News in Bilaspur
    Breaking News in Bilaspur

    Breaking News in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डायल 112 की टीम ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडे और पट्टे से उसे इतना मारा कि उसके कमर के नीचे जख्म के गहरे निशान पड़ गए। घायल युवक पर आरोप है कि वह पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां से विवाद कर रहा। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। वहीं, घायल युवक ने कहा कि मामूली घरेलू विवाद पर सिपाही ने उसके साथ दबंगई दिखाई। उसने शिकायत SP रजनेश सिंह से की है।

    नाम पूछने के बाद फ्रेक्चर होने तक पीटा
    Breaking News in Bilaspur:  जानकारी के मुताबिक, परसदा निवासी सतीश सूर्या (40) अपनी पत्नी और मां के साथ रहता है। सतीश ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने दोस्त दीपक के साथ घर के पास बैठा था, तभी 112 की टीम के आरक्षक प्रहलाद वहां पहुंचा। इस दौरान पुलिस वाले ने पूछा कि सतीश कौन है, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया। सतीश का आरोप है कि बिना पूछे उसने पट्टा और डंडे से पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसके कूल्हे पर निशान पड़ गए हैं। हाथ भी फ्रेक्चर हो गया है।

    Read Also-  कल से शुरू होगा ग्रेजुएट लेवल की रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन, निकली है 3400 से ज्यादा वैकेंसी

    बेटे के विवाद करने पर मां ने बुलाई थी पुलिस
    सतीश ने यह भी बताया कि इस घटना के कुछ देर पहले उसका अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। घरेलू विवाद ऐसा कि मामूली गाली गलौज हुई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस बुला ली, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तब आरक्षक ने बिना पूछे सीधे डंडे चलाना शुरू कर दिया।

    युवक बोला- आरक्षक के खिलाफ हो कार्रवाई
    Breaking News in Bilaspur:  पीड़ित सतीश सूर्या का कहना है कि उसने दूसरे दिन यानी शनिवार को मस्तूरी थाने में इस घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक उसका मुलाहिजा भी नहीं कराया। इसके बाद वह मंगलवार को SP ऑफिस पहुंचा, जहां आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
    पीड़ित सतीश के दोस्त दीपक ने उसके चोट के निशान का वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपक कह रहा है कि पुलिस की इस बर्बरता का वह गवाह है। आरक्षक ने उसके सामने सतीश की बेदर्दी से पिटाई की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news in hindi chhattisgarh news crime news latest news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.