Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें पूरा मामला

    CG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें पूरा मामला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Chhattisgarh News
    Chhattisgarh News

    Chhattisgarh News: विवाह को लेकर कोरबा में अजब-गजब का मामला सामने आया है। ब्याह रचाने के लिए दुल्हा उज्जैन से बारात लेकर निकल गया। जब बारात आधे रास्ते पहुंची तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए शादी करने से मना कर दिया कि उनकी लड़की ब्याह रचाने के लिए तैयार नहीं है। अब यह मामला दीपका थाना पहुंच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    इधर दुल्हे का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साजिश रचकर वधु पक्ष ने जेवर, कपड़ा इत्यादि लिया है और बाद में शादी से भी इनकार किया है। दीपका थाना को इस मामले की जानकारी दी गई है और पुलिस से दुल्हन, उसके माता-पिता और मध्यस्थ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम: बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में दो दिन बारिश की चेतावनी

     

    सामाजिक रीति-रिवाज से की जा रही थी शादी
    Chhattisgarh News:  बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाले मितेश भटनागर की शादी दीपका की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ। लड़की की मां ने मितेश की माता का मोबाइल नंबर समाज की सोशल मीडिया ग्रुप से लिया था। मितेश उज्जैन के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखता है। दीपका में उसकी शादी कायस्थ परिवार की एक लड़की से तय हुआ था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे।

    बातचीत आगे बढ़ी तब मितेश ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए एक मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था। लड़की को देखने के लिए मितेश का परिवार दीपका आया था और यहां रिश्ता पक्का हुआ। तब दोनों पक्षों के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से शादी के पहले की रस्म अदायगी की गई। मितेश का परिवार उज्जैन लौट गया। इस बीच लड़की के परिवार वाले भी उज्जैन गए।

    Read Also-    इस राज्य में गुटखा और पान मसाले पर बैन: खाने और बेचने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

    लड़की नहीं करना चाहती थी शादी
    Chhattisgarh News: दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मितेश की शादी 24 नवंबर 2024 को तय हुआ। लड़की के परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उज्जैन जाकर शादी करने में असमर्थता जताई। लड़की पक्ष की ओर से इसके लिए रतनपुर को चुना गया और इस पर वर पक्ष भी राजी हो गया। जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आते गए वर पक्ष अपनी तैयारियों में लगा रहा।24 नवंबर को होने वाली शादी के लिए मितेश का परिवार और रिश्तेदार उज्जैन से बारात लेकर रतनपुर के लिए निकल गए। रास्ते में जब आधा दूर पहुंचे तब उन्होंने लड़की के पिता को फोन लगाया और यह जानना चाहा कि लड़की वाले रतनपुर कब आ रहे हैं। तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए अपनी बेटी की शादी मितेश से शादी करने में असमर्थता जताई कि लड़की मितेश से शादी करना नहीं चाहती है।

    इसके बाद मितेश के परिवार ने मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके पहले कि पूरी बात फोन पर होती लड़की के पिता और मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया। बाराती रतनपुर पहुंच गया, जब वहां को नहीं मिला तो दीपका पहुंचे। लड़की के घर में ताला लगा हुआ था और लड़की के परिजनों का मोबाइल नंबर बंद था। बिना ब्याह रचाए बारात वापस चली गई।

    Read Also-    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही दिन छिनी बाबर आजम की कुर्सी, आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने उड़ाया गर्दा

    मामले की जांच कर रही पुलिस
    Chhattisgarh News: मितेश के परिवार का आरोप है कि शादी से पहले की रस्म, लड़की के लिए जेवर, कपड़े, होटल की बुकिंग आदि पर लगभग 3 लाख रुपए खर्च हुए हैं। दुल्हे पक्ष का कहना है कि यदि शादी नहीं करनी थी तो पहले ही लड़की के माता-पिता को अपनी स्थिति बतानी थी। परिवार ने इसे प्रतिष्ठा हनन बताया है और इसकी शिकायत दीपका थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.