CG Nikay Chunav 2025 Live: छत्तीसगढ़ में नगर निगम के 10 और 49 नगर पालिका सहित कुल 173 निकायों में मतदान प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतदाताओं में वोटिंग के प्रति उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और कलेक्टर भी वोट देने पहुंचे हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी: मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान, भाजपा की जीत का किया दावा
CG Nikay Chunav 2025 Live: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी मतदान के इस महत्व को समझते हुए सुबह अपने परिवार के साथ बिलासपुर स्थित सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पर जाकर वोट दिया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी सादगी का परिचय दिया और परिवार के साथ मतदान किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम साव ने कहा, “छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय में भाजपा की जीत होगी।” मतदान की यह प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है और सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है।




