Chhattisgarh Congress News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगमों में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्षदों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ दिन पहले संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी समिति (PCC) ने आदेश में संशोधन करते हुए आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। वहीं, जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। Chhattisgarh Congress News
Read Also- बजट सत्र के बाद साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले पर लग सकती है मुहर
अन्य नगर निगमों में नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- चिरमिरी:
- नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा
- उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम
- अंबिकापुर:
- नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद
- उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का
- रायगढ़:
- नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया
- उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार
- कोरबा:
- नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू
- उप नेता प्रतिपक्ष: डॉ. रामगोपाल कुर्रे
- बिलासपुर:
- नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप
- उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल
- धमतरी:
- नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर
- उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु
- दुर्ग:
- नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले
- उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल
- राजनांदगांव:
- नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै
- उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू
- जगदलपुर:
- नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी
- उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना

Chhattisgarh Congress News




