Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने CAF जवान को दी बड़ी राहत: 10 साल की सजा रद्द, कहा- प्रेम संबंध युवती की मर्जी से था

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने CAF जवान को दी बड़ी राहत: 10 साल की सजा रद्द, कहा- प्रेम संबंध युवती की मर्जी से था

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन को कोर्ट ने माना वैध

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बस्तर जिले के CAF के जवान रूपेश कुमार पुरी को दुष्कर्म के संगीन आरोपों से बरी कर दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट, जगदलपुर द्वारा 2022 में सुनाई गई 10 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा अब रद्द हो गई है।

    हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह मामला झूठे विवाह वादे पर आधारित दुष्कर्म नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध का है। अदालत ने माना कि पीड़िता बालिग थी और अपनी मर्जी से आरोपी के साथ रही, इसलिए इसे दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता।

    जानिए पूरा मामला 
    साल 2020 में पीड़िता ने रूपेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पीड़िता की शादी 28 जून को तय थी, लेकिन 27 जून को रूपेश ने उसे अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने उसे दो महीने तक अपने घर में रखा और बाद में धमकाकर छोड़ दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट, जगदलपुर ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ रूपेश ने हाईकोर्ट में अपील दायर की।

    Read Also-  हाईकोर्ट ने मुक्तिधामों की खराब स्थिति पर जताया ऐतराज: प्रदेश के सभी कलेक्टरों से फोटोग्राफ सहित विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्देश

    रूपेश के पक्ष का दावा
    रूपेश के वकील ने तर्क दिया कि दोनों 2013 से प्रेम संबंध में थे। पहले भी पीड़िता ने आरोपी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह बरी हो चुका था। वकील ने कहा कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी के घर गई थी और यह मामला प्रेम संबंध का था, न कि दुष्कर्म का।

    साक्ष्यों और गवाहों की पड़ताल
    हाईकोर्ट ने पाया कि पीड़िता ने खुद फेसबुक पर आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों के बीच लंबे समय तक लगातार बातचीत होती रही। पीड़िता ने स्वीकार किया कि अगर आरोपी के माता-पिता उसे परेशान न करते, तो वह FIR दर्ज नहीं कराती। मेडिकल और FSL रिपोर्ट में भी दुष्कर्म के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले।

    हाईकोर्ट का फैसला
    न्यायालय ने कहा कि यह मामला जबरन यौन शोषण का नहीं, बल्कि आपसी सहमति और प्रेम संबंध का है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णयों का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सिर्फ शादी के वादे पर बने संबंध को दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur highcourt news chhattisgarh court news chhattisgarh high court news chhattisgarh highcourt chhattisgarh latest news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.