Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Open School Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा साल में तीन बार लेने की तैयारी, तीसरी नवंबर-दिसंबर में संभव

    Chhattisgarh Open School Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा साल में तीन बार लेने की तैयारी, तीसरी नवंबर-दिसंबर में संभव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 12, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Board Exam 2025
    CG Board Exam 2025

    Chhattisgarh Open School Exam:  ओपन स्कूल की एक परीक्षा, मार्च-अप्रैल में हो चुकी है। दूसरी अगस्त में होगी। इसके अलावा नवंबर-दिसंबर तीसरी परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। दरअसल, ओपन स्कूल की ओर से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा साल में तीन बार आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर इसी हफ्ते निर्देश जारी हो सकते हैं।

    Chhattisgarh Open School Exam:  जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री ने कुछ महीने पहले ओपन स्कूल की परीक्षा साल में तीन बार आयोजित करने को कहा था। इसे लेकर परीक्षा का प्रारूप तैयार किया गया है। इस साल से ही तीन बार परीक्षा आयोजित की जा सकती है। कुछ साल पहले तक इस बोर्ड की मुख्य परीक्षा साल में एक बार होती थी। दूसरी, अवसर परीक्षा थी। लेकिन ​दो साल पहले इसमें बदलाव किया गया। इसके अनुसार साल में दो बार मुख्य परीक्षा हो रही है। अब तीसरी भी आयोजित की जाएगी। ओपन स्कूल की पिछली परीक्षा में करीब 91 हजार छात्र शामिल हुए थे। इसमें दसवीं में 38 हजार और बारहवीं में 53 हजार छात्र शामिल हुए थे।

    Read Also-  बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, इतने घंटों तक नहीं मिलेगा ईंधन

    अगस्त की परीक्षा के लिए फार्म 30 जून तक
    Chhattisgarh Open School Exam: 
    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से दसवीं-बारहवीं की मुख्य व अवसर परीक्षा अगस्त में होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। ओपन स्कूल की मार्च 2024 के रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी किए गए थे। इसके अनुसार दसवीं में 54.39 प्रतिशत और बारहवीं में 66.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में फेल हुए छात्र अगस्त की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह जिन्होंने मार्च की परीक्षा नहीं दी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई और सीजी बोर्ड से फेल हुए छात्र भी ओपन स्कूल की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ओपन स्कूल की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    Read Also-  अंकसूचियों में समय पर सुधार नहीं, किसी की सरकारी नौकरी अटकी तो किसी का एडमिशन

    सीजी बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार
     सीजी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं परीक्षा साल में दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जिसे प्रथम मुख्य परीक्षा कहा जाएगा। दूसरी परीक्षा जून के तीसरे सप्ताह में होगी, इसे द्वितीय मुख्य परीक्षा कहा जाएगा। इस संबंध में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राजपत्र में नियम प्रकाशित किया जा चुका है।

    इसे लेकर माना जा रहा है कि इस बार मार्च की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को फिर एग्जाम देने का अवसर मिल सकता है। दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल से जल्द निर्देश जारी होने की संभावना है। दसवीं में इस बार 339994 छात्र थे, 82922 छात्र पूरक व फेल हुए हैं। बारहवीं में 258575 छात्र थे, 49786 फेल व पूरक हैं। इस तरह से सीजी बोर्ड में कुल 1 लाख 32 हजार 708 छात्रों को पूरक व सप्लीमेंट्री आई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg open school cg open school exam 2021 cg open school exam news chhatisgarh open school exam chhatisgarh open school exam cancel chhatisgarh open school exam news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.