CG Latest News: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 13 मार्च 2025 से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए एसएमएस में दिए गए यूआरएल पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी सीधे अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Read Also- महाकाल की तर्ज पर बनेगा महादेव घाट कॉरिडोर
परीक्षा केंद्रों में निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा:
- प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।
- मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा के समय से पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है।
- मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना वर्जित है।
CG Latest News: अभ्यर्थियों को किसी भी समस्या या जानकारी के लिए व्यापम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 0771-2972780 या 82698-01982 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।




