Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाभी-भतीजी की हत्या की सुपारी, देवर निकला मास्टरमाइंड: अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए 5 लाख में किया सौदा, पुलिस ने 4 को दबोचा

    भाभी-भतीजी की हत्या की सुपारी, देवर निकला मास्टरमाइंड: अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए 5 लाख में किया सौदा, पुलिस ने 4 को दबोचा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 2, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    भाभी-भतीजी की हत्या की सुपारी, देवर निकला मास्टरमाइंड: अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए 5 लाख में किया सौदा, पुलिस ने 4 को दबोचा

    बिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति की चाह ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजी की हत्या की साजिश रची। उसने दोनों की जान लेने के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी दी, लेकिन वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाश नाकाम रहे। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड देवर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना ऐसे हुई
    मल्हार चौकी क्षेत्र के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास अपने पति की मौत के बाद बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मां-बेटी सो गईं। शनिवार सुबह जब सतरूपा दरवाजा खोलकर बाहर आईं तो पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटी बचाने आई तो उस पर भी लाठियों से वार किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गईं। पड़ोसियों की मदद से उन्हें पहले मस्तूरी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।

    Read Also-  केंद्र ने राज्यों को जारी किया कर हस्तांतरण, छत्तीसगढ़ को मिला 3,462 करोड़, सीएम साय ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

    अनुकंपा नियुक्ति के लिए रची साजिश
    जांच में सामने आया कि मृतक तारकेश्वर श्रीवास एसईसीएल में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद पत्नी को पेंशन और बेटी को अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी। इसी नियुक्ति पर कब्जा करने के लिए देवर विष्णु प्रसाद श्रीवास ने अपनी ही भाभी और भतीजी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    सुपारी में दिया 70 हजार एडवांस
    विष्णु प्रसाद ने अपने रिश्तेदार कृष्ण श्रीवास के साथ मिलकर तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को हत्या की सुपारी दी। सौदा 5 लाख रुपए में तय हुआ और 70 हजार रुपए एडवांस दिए गए।

    Read Also-  सनकी आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, सामने आया सनसनीखेज वजह

    पुलिस ने किया खुलासा
    डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद साजिश का राज खुला। इसके बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड विष्णु प्रसाद और कृष्ण श्रीवास को भी दबोच लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और डंडे भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime bilaspur crime news bilaspur latest news crime news crime news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.