Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग का गुटखा किंग रायपुर से गिरफ्तार, 10 करोड़ की GST चोरी का मामला

    दुर्ग का गुटखा किंग रायपुर से गिरफ्तार, 10 करोड़ की GST चोरी का मामला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 24, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    दुर्ग का गुटखा किंग रायपुर से गिरफ्तार, 10 करोड़ की GST चोरी का मामला

    रायपुर/दुर्ग। राज्य जीएसटी की टीम ने चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। जुमनानी दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री का मालिक है। टीम ने उसकी फैक्ट्री पर पहले छापा मारा था, लेकिन जुमनानी मौके से फरार हो गया था। लगभग एक महीने की तलाश के बाद उसे रायपुर से दबोच लिया गया।

    तेल फैक्ट्री की आड़ में हो रहा था अवैध गुटखा कारोबार
    मामला तब उजागर हुआ जब दुर्ग के कोनारी वार्ड में खाद्य एवं औषधि विभाग ने एक तेल फैक्ट्री में छापा मारा। वहां अवैध रूप से गुटखा का निर्माण हो रहा था। कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की सुपारी और एसेंस बरामद हुई। इसके बाद राज्य जीएसटी ने गुरमुख जुमनानी और उसके नेटवर्क पर निगाहें टिकाई।

    Read Also-  बस्तर दशहरा: जोगी बिठाई रस्म पूरी, फूल रथ की परिक्रमा आज से होगी शुरू

    गनियारी और राजनांदगांव में बड़ी छापेमारी
    खाद्य विभाग की कार्रवाई के लगभग एक महीने बाद जीएसटी ने गनियारी स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री और राजनांदगांव के अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। गनियारी फैक्ट्री में टीम ने फिल्मी अंदाज में दीवार फांदकर प्रवेश किया। इस दौरान लाखों रुपये का अवैध स्टॉक बरामद हुआ और टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया।

    शुरुआती जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा
    जांच में सामने आया कि जुमनानी ने व्यवस्थित तरीके से टैक्स चोरी की थी। बिना बिल के कच्चा माल मंगाया जा रहा था और बिना इनवॉइस के गुटखा सप्लाई की जा रही थी। शुरुआती अनुमान के अनुसार 10 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    Read Also-   Petrol Pump Business: तगड़ी कमाई कराता है पेट्रोल पंप, जानें खोलने का तरीका

    फरार होने के बाद रायपुर से गिरफ्तारी
    छापे के तुरंत बाद जुमनानी फरार हो गया था। जीएसटी टीम ने उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और आखिरकार रायपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जुमनानी से पूछताछ जारी है। शुरुआती पूछताछ में उसने कुछ सहयोगियों के नाम भी उजागर किए हैं। अब जांच एजेंसियां उसके कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg breaking news cg hindi news cg news cg news in hindi cg news live cg news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.