कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान आरोपी ने महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार, महिला खेत में काम कर रही थी, तभी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर महिला ने बच्चों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के बेटे और गांव के लोग मिलकर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है और इससे पहले अपने पिता के साथ भी हिंसक घटना कर चुका है। गांव वाले लंबे समय से उसकी हरकतों से परेशान थे।




