बिलासपुर। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम (EI) स्थापित करने की महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर अनुमानित खर्च लगभग 298.60 करोड़ रुपए होगा। नई प्रणाली से ट्रेनों के परिचालन और सुरक्षा में सुधार होगा, साथ ही समयबद्धता के साथ ट्रेनों का नियंत्रण भी सुदृढ़ होगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य संरक्षित रेल परिचालन को और अधिक मजबूत बनाना है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम भारतीय रेल की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ के सफल क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
इस प्रणाली के लागू होने से ट्रेनों के संचालन में दक्षता और सुरक्षा बढ़ेगी, कवच प्रणाली के साथ सहज एकीकरण होगा, तेज़ ट्रेन नियंत्रण संभव होगा और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी।
इस परियोजना के तहत निम्न 15 पैनल इंटरलॉकिंग स्टेशनों पर कार्य किया जाएगा:बिश्रामपुर, कमलपुरग्राम, अंबिकापुर, मौहारी, हरद, पाराडोल, कोतमा, बिजुरी, करंजी, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, घुटकू, कलमीटार, लैंको और कुसमुंडा।




