Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    August 2, 2026

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    August 2, 2026

    IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    • भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार
    • IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    • अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रायगढ़ डबल मर्डर केस: तीन साल बाद चार दोषियों को दो-दो आजीवन कारावास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 22 मिनट में आतंक का अंत, ISS पर तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र की शुरुआत की

    22 मिनट में आतंक का अंत, ISS पर तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र की शुरुआत की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    22 मिनट में आतंक का अंत, ISS पर तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र की शुरुआत की

    नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए सत्र का स्वागत नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई दिशा देने वाले अवसर के रूप में किया। उन्होंने इस सत्र को नीति निर्माण, जनकल्याण और राष्ट्रीय विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव की संज्ञा दी और सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर देशहित में कार्य करने की अपील की।

    मॉनसून: नवसृजन और समृद्धि का प्रतीक
    प्रधानमंत्री ने मॉनसून को नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह समय है जब देश नई ऊर्जा और प्रेरणा से भरकर आगे बढ़े। अच्छी बारिश कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।” उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 10 वर्षों में जल भंडारण क्षमता में तीन गुना वृद्धि हुई है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

    Read Also-   जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, आधे घंटे रुकी ट्रेन, टली बड़ी घटना

    अंतरिक्ष में तिरंगे की उड़ान: विज्ञान में भारत की छलांग
    प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फहराए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, “यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह सिद्ध करता है कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेज़ी से अग्रसर है और वैश्विक मंच पर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मनवा रहा है।”

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता: सैन्य ताकत का प्रदर्शन
    पीएम मोदी ने भारतीय सेना द्वारा हाल में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए बताया कि सेना ने आतंकियों के गढ़ में घुसकर मात्र 22 मिनट में उन्हें खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, हमने 100% लक्ष्य प्राप्त किया है। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति ने आज दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

    Read Also-   जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: जैश के आतंकियों की घेरेबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

    नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: लाल गलियारा बना ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के कई जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से मुक्त हो चुके हैं। आज संविधान की जीत हो रही है, बम और बंदूक की नहीं। सुरक्षा बलों के आत्मविश्वास और समर्पण ने ‘रेड कॉरिडोर’ को ‘ग्रीन ग्रोथ ज़ोन’ में बदल दिया है।

    आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख
    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब वह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और महंगाई दर में भी कमी आई है।

    Read Also-   पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश बंगाल से रची गई, कोलकाता से शूटर समेत 10 गिरफ्तार

    सत्र को बताया ‘भारत गौरव गान’ का अवसर
    प्रधानमंत्री ने इस सत्र को भारत की सफलताओं का उत्सव बताते हुए कहा, “यह सत्र भारत के गौरव गान का सामूहिक मंच होना चाहिए, जहां हर सांसद और हर दल देश की उपलब्धियों की सराहना करे। इससे जनता में आत्मविश्वास बढ़ेगा और विश्व में भारत की सकारात्मक छवि और मजबूत होगी।

    लोकतंत्र और राजनीतिक एकता पर बल
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विश्व अब भारत की बात को गंभीरता से सुनने लगा है। यह हमारी राजनीतिक एकता और लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है। उन्होंने सांसदों और सभी दलों को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

    Read Also-  संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू: पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और एयर इंडिया क्रैश जैसे मुद्दों पर गरमाएगा माहौल

    डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता का आह्वान
    प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को और तेज़ करने की अपील की। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर सेना की ताकत को बढ़ाएं और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रयासों को समर्थन दें।

    राजनीतिक मतभेदों के बीच राष्ट्रहित में एकता जरूरी
    प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि भले ही वैचारिक मतभेद हों, लेकिन राष्ट्रहित में एकजुटता ज़रूरी है। दल हित में मत भले न मिले, लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।

    Read Also-   अहमदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: दंपति और तीन बच्चों की सामूहिक मौत, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका

    विधेयकों पर व्यापक और सकारात्मक बहस की उम्मीद
    अंत में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सत्र के दौरान प्रस्तावित विधेयकों पर विस्तृत, तथ्यात्मक और सकारात्मक चर्चा होगी। उन्होंने सभी सांसदों को उत्तम संवाद और सार्थक बहस के लिए शुभकामनाएं दीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    monsoon session of parliament monsoon session of parliament 2025 monsoon session parliament monsoon session parliament 2025 parliament monsoon session 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.