दुर्ग। जिले के वार्ड क्रमांक 31 आपपुरा निवासी और तीन पहलवान बेटियों के पिता युवराज सार्वा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनकी लाश शहर के कोर्ट परिसर में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।
Read Also- दुर्ग में ED-CBI की संयुक्त कार्रवाई: सहेली ज्वेलर्स और IPSअभिषेक पल्लव के ठिकानों पर की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, मृतक युवराज ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि युवराज की तीनों बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।




