Korba News: कोरबा जिले की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है। कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
Read Also- महिला को अगवा करके बनाया हवस का शिकार, चीखें पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर हुई रिकॉर्ड
Korba News: पूछताछ के दौरान बात पता चली है कि, मृतक मौके पर केबल चोरी करने पहुंचा हुआ था, जहां ट्रांसफार्मर में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।




