Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, पुलिस ने नाकाबंदी कर 16 पेटी अवैध शराब किया जब्त 

    एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, पुलिस ने नाकाबंदी कर 16 पेटी अवैध शराब किया जब्त 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, पुलिस ने नाकाबंदी कर 16 पेटी अवैध शराब किया जब्त 

    राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना पुलिस ने ग्राम पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में चल रहे बोलेरो वाहन से 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब जब्त की। आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 6.53 लाख रुपये बताई जा रही है।

    एम्बुलेंस में छुपी तस्करी
    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब एक आपातकालीन वाहन के जरिए तस्करी की जा रही है। पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो (सीजी 07 बीएफ 0760) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 16 पेटी सन्तरी देशी शराब मिली, जिनमें कुल 138.240 लीटर शराब थी। हर पेटी में 9 लीटर शराब रखी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि शराब के साथ कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे और यह अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में कल से भारी बारिश की संभावना, 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ गिरेगी बिजली

    चौंकाने वाला खुलासा
    आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शराब को स्थानीय स्तर पर बेचने के लिए ले जा रहा था। महतारी एक्सप्रेस जैसी आपातकालीन एम्बुलेंस का तस्करी में इस्तेमाल होना पूरे मामले को और गंभीर बना देता है। ऐसे वाहन आमतौर पर संदेह से बचते हैं, लेकिन इस बार तस्करों की चाल फेल हो गई।

    तस्करी नेटवर्क की जांच तेज़
    एसपीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब का स्रोत और वितरण नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest rajnandgaon news hindi rajnandgaon crime update rajnandgaon latest news rajnandgaon news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.