Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अवैध संबंध से जन्मे बच्चे की हत्या: आरोपी मां की अपील हाईकोर्ट से खारिज

    अवैध संबंध से जन्मे बच्चे की हत्या: आरोपी मां की अपील हाईकोर्ट से खारिज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 4, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    प्रोफेसरों की डायरेक्ट भर्ती खत्म, हाईकोर्ट का आदेश- प्रमोशन से ही भरे जाएंगे पद

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दो दिन के नवजात शिशु की हत्या के मामले में आरोपी मां की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि आरोपी महिला ने समाजिक बैठक में स्वयं यह स्वीकार किया था कि उसने अवैध संबंध से जन्मे बच्चे की हत्या की है। यह स्वीकारोक्ति और चिकित्सकीय साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने सजा को उचित माना।

    मामला रायपुर जिले का है, जहां एक व्यक्ति ने 22 अक्टूबर 2018 को पुलिस को सूचना दी कि उसकी विधवा बहू और एक अन्य युवक ने दो दिन के नवजात को सिर और गले पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। पीएम रिपोर्ट में भी सिर और गले में चोट के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के भारी बारिश का अलर्ट जारी

    पुलिस ने जनवरी 2019 में हत्या, साक्ष्य मिटाने और नवजात की गुप्त मृत्यु छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर चार्जशीट पेश की। सत्र न्यायालय ने ट्रायल के बाद सह आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया, लेकिन महिला को धारा 302 में आजीवन कारावास, धारा 201 में 5 वर्ष और धारा 318 में 2 वर्ष की सजा सुनाई।

    आरोपी महिला ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की, जिसमें कहा गया कि उसे झूठा फंसाया गया है। अपील में यह भी तर्क दिया गया कि एफआईआर तीन महीने की देरी से दर्ज हुई और घटना की कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है। अपीलकर्ता के ससुर, जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्होंने भी अपने बयान से पलटते हुए अभियोजन का समर्थन नहीं किया।

    Read Also-  सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ, जुलाई से मिलेगा लाभ!

    हालांकि, हाईकोर्ट की खंडपीठ जिसमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु शामिल थे, ने पाया कि गांव की सामाजिक बैठक में महिला ने खुद यह स्वीकार किया था कि अवैध संबंध से बच्चा हुआ, और जब सह-अभियुक्त ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, तो उसने लोकलाज के भय से बच्चे की हत्या कर दी। कोर्ट ने इस आत्मस्वीकृति को सजा के लिए पर्याप्त आधार माना।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg high court news high court news high court news cg high court news today high court news today cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.