CG Latest News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तहसील कार्यालय मरवाही के पटवारी जवाहर राम चौधरी को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतपत्र (बैलेट पेपर) की प्रूफ रीडिंग में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, उन्हें 18 फरवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा मतपत्रों की प्रूफ रीडिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्हें सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे बिना सूचना के 19 फरवरी की रात 9 बजे ड्यूटी से अनुपस्थित हो गए।
Read Also- शिक्षक निलंबित: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया एक्शन
CG Latest News: पटवारी ने नोडल अधिकारी के फोन कॉल को काटने और अपना मोबाइल नंबर बंद करने की शिकायत भी की गई है। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड मरवाही ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब में उन्होंने अपने परिचित के यहां जाने की बात कही, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इसके अलावा, उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जवाब भेजा, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया।
Read Also- चुनाव ड्यूटी में शराब के नशे में पकड़ा गया पुलिसकर्मी, एसपी ने किया निलंबित
CG Latest News: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने इस मामले में अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए पटवारी जवाहर राम चौधरी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2)क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख) शाखा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।





