CG Durg News: दुर्ग जिले के ग्राम पोटियाकला में सेग्रीगेशन प्लांट बनाने का विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी गुरुवार दोपहर दुर्ग नगर निगम और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण वोरा भी उनका समर्थन करने पहुंचे।
CG Durg News: दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 53 और 54 के सैकड़ों लोग शहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना देने पहुंचे। वार्डवासियों का कहना है कि आने वाले समय में उनके क्षेत्र में सेग्रीगेशन प्लांट लगाया जाएगा, जिसके बाद शहर की गंदगी को यहीं डंप किया जाएगा। उनका आरोप है कि इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होगी और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा होगा।
Read Also- रायपुर नगर निगम में हुआ वार्डों का आरक्षण, जानिए किस वार्ड में कौन से वर्ग का होगा पार्षद
CG Durg News: विरोध कर रहे लोगों ने नगर निगम और कलेक्ट्रेट में पहले भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वार्डवासियों ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी। उनका कहना था कि अगर प्लांट को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।




