रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचितों के घर में छिपा हुआ है। इसी सिलसिले में पुलिस ने संगठन से जुड़े सड्डू निवासी शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित मकान पर छापा मारा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, जबकि कई टीमें राज्य के विभिन्न जिलों में उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर के दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई।
Read Also- ग्वालियर से दबोचा गया रायपुर का हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर, पुलिस ने निकाला जुलूस, बेहोश होकर गिरा बदमाश
अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के अलावा दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज सहित देश के कई थानों में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही है।
इस विवाद पर ‘बिग बॉस 13’ फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमित बघेल जैसे लोगों की वजह से पूरा हिंदू धर्म बदनाम होता है। जिसने गलती की है उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति की गलती की वजह से किसी धर्म या देवी-देवता के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है। सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान?
View this post on Instagram
भाऊ ने आगे कहा, पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा… सबका अपना-अपना स्टेट है। सिंधी समाज ने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा, न कोई आंदोलन किया, न विवाद खड़ा किया। वे शांति से अपना व्यवसाय करते हैं। ऐसे में अमित बघेल जैसे लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए।




