Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित युवक को प्रेम प्रसंग के शक में गांववालों ने नग्न कर बीच चौराहे पर बेरहमी से पीटा। यह घटना ग्राम बड़े रबेली की है, जहां 8 अप्रैल की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक को नग्न अवस्था में पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके साथ केवल प्रेम प्रसंग के कारण नहीं, बल्कि उसकी जाति को लेकर भी अमानवीय व्यवहार किया गया। उसने बताया कि वह दलित है और इसी वजह से उसके साथ इतनी बर्बरता की गई।
Read Also- पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Chhattisgarh Crime News: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मालखरौदा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और IPC की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात भी कही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे असली कारण क्या था – प्रेम प्रसंग या जातिगत नफरत।
Read Also- आटा चक्की योजना के नाम पर 70 लाख की ठगी: रायपुर की दो महिलाओं ने 151 महिलाओं को बनाया शिकार
Chhattisgarh Crime News: इस बर्बर कृत्य ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। फिलहाल, सक्ती पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है, और जल्द ही सभी आरोपियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने का आश्वासन दिया गया है।




