जांजगीर-चांपा। जिले में एक लूट के आरोपी पर मारपीट की धाराओं में कार्रवाई करने के मामले में सहायक उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है। बताया गया है कि एक पीड़ित द्वारा मोबाइल और पैसों की रिपोर्ट लिखाने पर ASI नरेंद्र ड़िक्सेना ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धारा लगाकर उसपर कार्यवाही कर रहा था।
इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय से मामले की लिखित शिकायत में की। इसके बाद यह पूरी कार्यवाही एसपी ने की है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार; प्रार्थी द्वारा मोबाईल एवं पैसे की लूट की घटना विवेचना अधिकारी सउनि नरेन्द्र डिक्सेना थाना मुलमुला को बताने के बावजूद भी उसके द्वारा विधिसम्मत धराओं के तहत कार्यवाही न कर समान्य मारपीट की धारा लगाकर अपराध पंजीबद्व कर कर्तब्य के लापरवाही बरतने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा द्वारा आज दिनांक 30.05.2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।”




