Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » DSP के खिलाफ तंवर समाज का मोर्चा: बोले- बहिष्कार का आरोप झूठा, पद का हो रहा दुरुपयोग, FIR दर्ज

    DSP के खिलाफ तंवर समाज का मोर्चा: बोले- बहिष्कार का आरोप झूठा, पद का हो रहा दुरुपयोग, FIR दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    DSP के खिलाफ तंवर समाज का मोर्चा: बोले- बहिष्कार का आरोप झूठा, पद का हो रहा दुरुपयोग, FIR दर्ज

    बिलासपुर। सतगढ़ तंवर समाज में आंतरिक विवाद गहराता जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने अपने ही समाज के सदस्य और वर्तमान में सरगुजा संभाग में पदस्थ डीएसपी (DSP) डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज का आरोप है कि डॉ. सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समाज के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों पर झूठा मामला दर्ज कराया है। वहीं, डॉ. सिंह ने समाज पर अंतरजातीय विवाह के कारण बहिष्कार और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

    अंतरजातीय विवाह बना विवाद की जड़
    मूलतः ग्राम नुनेरा निवासी डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में सरगुजा संभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सरगुजा जिले की एक युवती से अंतरजातीय विवाह किया, जिसे लेकर समाज में विरोध शुरू हो गया। इसके बाद सतगढ़ तंवर समाज की एक बैठक कोरबा में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. सिंह के विवाह को समाज की नियमावली के विरुद्ध बताया गया।

    समाज द्वारा बनाई गई दंड विधान नियमावली के अनुसार, पृष्ठ क्रमांक 5, दंड विधान प्रारूप-1 के सामाजिक अपराध खंड (व), उपखंड 2 में अंतरजातीय विवाह को सामाजिक अपराध माना गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर डॉ. सिंह को समाज से अलग मानने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि उन्हें भविष्य में किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा।

    Read Also-  गार्ड को ब्लैकमेल करने के मामले में आरक्षक सस्पेंड, महिला ने बनाया था अश्लील वीडियो 

    FIR दर्ज, समाज ने किया आरोपों का खंडन
    डॉ. सिंह ने इस निर्णय को लेकर कोटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर गाली-गलौज, धमकी देने और परिवार के बहिष्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर, समाज के पदाधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि न तो किसी को धमकी दी गई और न ही बहिष्कार किया गया है। कोरबा में हुई बैठक एक नियमित सामाजिक आयोजन था, जिसमें नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और समाज के विकास पर चर्चा की गई। डॉ. सिंह को केवल नोटिस जारी किया गया था, न कि बहिष्कृत किया गया।

    पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
    समाज के लोगों ने एफआईआर दर्ज होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक कोरबा में हुई थी, लेकिन एफआईआर बिलासपुर जिले में दर्ज की गई, वह भी दो माह बाद। समाज के लोगों ने एसपी और आईजी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    अंतरजातीय विवाह पर नाराज़ ग्रामीणों ने DSP के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, FIR दर्ज

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news latest bilaspur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.