बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। चोरी के मामले में बंद कैदी राजा गोंड शनिवार शाम जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि करंट से घिरी दीवार भी कैदी को रोक नहीं सकी। वह चुपचाप सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जेल से भाग निकला। राजा गोंड मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा से चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में बंद था।
KONTA IED BLAST UPDATE: घायल SDOP और TI को रायपुर लाने की तैयारी, घटना में ASP हुए हैं शहीद
घटना की जानकारी तब सामने आई जब कैदी के एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस तत्काल हरकत में आई और सरकंडा क्षेत्र से फरार कैदी को कुछ घंटों में पकड़ लिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत, मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
देर रात उसे दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कर लिया गया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा चूक को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




