ख़बरवाद डॉट कॉम, कवर्धा। यूं तो आपको कई तरह की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती है, लेकिन कुछ खबरें मानवता के लिहाज से भी जरूरी होती है। ख़बरवाद डॉट कॉम ऐसे मानवीय खबरों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। जी हां… आज हम जिस खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। उससे एक असहाय महिला और उसके बच्चे की मदद की जा सकती है। इसमें आपकी भी भूमिका जरूरी है। क्योंकि कवर्धा के पंडरिया में एक महिला मिली है, जो बोल-सुन नहीं सकती। उसके साथ एक मासूम भी है। यदि आपको इस महिला के बारे में कोई जानकारी है तो आप इनके बारे में जरूर बताएं, ताकि महिला के साथ मासूम की भी मदद की जा सके।
यह भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा : महादेव घाट पहुंच सीएम भूपेश ने किया स्नान… देखिए Video

दरअसल कवर्धा के पंडरिया में डायल 112 को एक महिला की जानकारी मिली है, जो अनपढ़ होने के साथ-साथ बोल और सुन भी नहीं सकती है। उसके साथ एक मासूम बच्ची भी है। महिला को सखी सेंटर कवर्धा में सुरक्षित रखा गया है। यदि आपको इनके संबंध में किसी भी तरह की कोई जानकारी है तो आप कंट्रोल रूम जिला कबिरधाम या पंडरिया थाना को सूचित कर सकते हैं। इसके आप 94791 92499, 94791 92408 इन नंबरों पर संपर्क कर मदद कर सकते हैं। आपसे खबरवाद अपील करता है कि मानवीयता के नाम पर ही सही, कृपया इस असहाय की मदद करें।




