रायगढ़. जिले के गारे – पेलमा 4/6 में स्थित जिंदल के कोयला खदान में हजारों टन डंप कोयले में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि पिछले छः दिनों से यह आग कोयले की खदान में आग लगी हुई है और यह और भी भीषण होते जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी प्रबंधन आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन आग पर नियंत्रण पाने में अभी वक्त लगेगा.




