नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [upsc.gov.in](https://upsc.gov.in) पर रिजल्ट जारी किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकेंगे। इस वर्ष यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आदिवासी किसान से मारपीट मामले में एक नया मोड़, बीजेपी नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, किसान के खिलाफ शिकायत दर्ज
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 14 जून तक जारी हो सकता है। 2024 में जहां परीक्षा 16 जून को हुई थी और रिजल्ट 1 जुलाई को आया था, वहीं 2023 में 28 मई को परीक्षा के बाद 12 जून को रिजल्ट घोषित हुआ था। आमतौर पर परीक्षा के 15–20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाता है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला: राज कुशवाहा की मां बोली- बेकसूर है हमारा बेटा
इस बार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ को लेकर भी छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की कटऑफ पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम रह सकती है, क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में पेपर का स्तर अपेक्षाकृत कठिन माना जा रहा है। कटऑफ हर साल पेपर के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के पैटर्न, विषयों की प्रकृति और परीक्षार्थियों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
शहीद ASP आकाश राव को सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दिया कांधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूपीएससी की वेबसाइट चेक करते रहें और रोल नंबर, एडमिट कार्ड जैसी जरूरी जानकारी संभालकर रखें ताकि रिजल्ट जारी होने पर तुरंत चेक कर सकें।




