Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होली के पहले पानी की किल्लत, 3 दिनों तक हजारों घरों में नहीं आएगा पेयजल

    होली के पहले पानी की किल्लत, 3 दिनों तक हजारों घरों में नहीं आएगा पेयजल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BILASPUR. जिले में होली पर्व के ठीक पहले हजारों घरों में पानी नहीं पहुंचेगा। दरअसल, नगर निगम ने त्योहार के बीच अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन को पानी टंकी से जोड़ने का काम करेगा, जिसके चलते गुरुवार से घरों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। यह काम 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान नगर निगम ने पानी उपलब्ध कराने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। लिहाजा, रहवासियों को खुद ही पानी का इंतजाम करना पड़ेगा।

    अमृत मिशन योजना के तहत खूंटाघाट बांध से शहर में पानी लाने का काम अंतिम दौर पर है। नगर निगम का दावा है कि शहर की टंकियों को अमृत मिशन के पाइपलाइन से जोड़ने के बाद गर्मी में वार्डों में पानी की समस्या नहीं रहेगी। लिहाजा, गर्मी से पहले पाइप लाइन को पानी टंकी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी शहर के कुदुदंड स्थित सबसे पुरानी पानी टंकी को अमृत मिशन के पाइपलाइन से जोड़ना है। इस काम को पूरा करने के लिए अमृत मिशन के इंजीनियरों और जल विभाग के स्टाफ को तीन दिन का समय लगेगा। इस दौरान पेयजल प्रदाय क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी रोकना पड़ेगा।

    Read Also-  6 साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार…

    35 हजार से अधिक घरों में नहीं आएगा पानी
    नगर निगम प्रबंधन ने शहरवासियों को जानकारी दी है कि जोन तीन, जोन चार और जोन पांच अंतर्गत पानी टंकी से सप्लाई वाले क्षेत्र में 22 से 24 मार्च तक पानी नहीं आएगा। ऐसे में इस कार्य को देखते हुए प्रभावितों को 21 मार्च को ही आवश्यकता के हिसाब से तीन दिनों के लिए पानी का भंडारण करना होगा। भंडारण करने की दिशा में पानी को लेकर प्रभावितों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बीच होली त्योहार भी है, जिसका नगर निगम प्रशासन ने ध्यान नहीं रखा है।

    महिलाओं ने मचाया हंगामा, गुरुवार से ही हो रहीं पानी की किल्लत
    रंगों का त्योहार होली में पानी की आवश्यकता ज्यादा होती है। लोग अपने घरों व कपड़ों की साफ सफाई करते हैं। लेकिन, नगर निगम प्रशासन ने होली त्योहार के पहले पानी सप्लाई बंद कर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं की गई, जिससे नाराज महिलाओं ने जमकर हंगामा मचाया। महिलाओं को जब पता चला तीन दिन तक पानी की समस्या रहेगी। तब उनका गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि निगम की इस अव्यवस्था का सीधा असर त्योहार पर पड़ेगा।

    Read Also- CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी

    इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
    जोन क्रमांक तीन अन्तर्गत कुदुदंड, तिलक नगर चाटापारा, राजेन्द्र नगर, सिंधी कालोनी, नेहरू नगर, ओम नगर जरहाभाठा, वेयर हाउस रोड, इंदु चौक से मगरपारा रोड के साथ जोन क्रमांक चार के अंतर्गत कुम्हारपारा, मगरपारा आंशिक क्षेत्र, मरीमाई रोड आंशिक क्षेत्र और जोन क्रमांक पांच के अंतर्गत डबरीपारा, गोडपारा, जुनी लाइन, खपरगंज, जुना बिलासपुर व करबला के आंशिक क्षेत्रों में जल प्रदाय बाधित रहेगा।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur breaking news bilaspur crime news bilaspur hindi news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur murder news bilaspur news bilaspur news 2018 bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news in hindi bilaspur news today bilaspur news video bilaspur rape case news bilaspur today latest news bilaspur today news breaking news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.