बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ट्रैक मरम्मत, तकनीकी दिक्कतों और अब बारिश की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी क्रम में 20 जून 2025 को चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: अब आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे ने वेटिंग लिस्ट पर लगाई 25% की सीमा
रेलवे प्रशासन ने बताया कि जलभराव के कारण रैक की अनुपलब्धता बनी हुई है, जिसके चलते बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में रैक की कमी के कारण पहले भी कई ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से अवश्य प्राप्त करें।




