Gang Raped in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9 दिन पुराने मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों बदमाश महिला के घर से लगे दुकान में सिगरेट पीने पहुंचे और अकेली देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए रेप किया और चले गए। लोकलाज के डर से महिला एक सप्ताह से ज्यादा दिन तक चुप रही बाद में उसने पति व परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
Read Also- नाबालिग से दुष्कर्म: पीड़िता के पिता ने की आरोपी युवक की जमकर पिटाई, थाने पहुंचा मामला
Gang Raped in Bilaspur: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी (21) और देवराज वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 10 दिसंबर को महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी शिकायत 17 दिसंबर को दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वारदात के दो तीन दिन पहले दोनों दुकान पर आए और मोबाइल नंबर मांगा नहीं देने पर दुकान के बाहर लिखा नंबर ले गए। इसके बाद दो दिन गांव में रहे और उसके बाद चले गए। 10 दिसंबर दोपहर को धरमलाल और सरकंडा के मुक्तिधाम निवासी देवराज वर्मा (40) दुकान पहुंचे और सिगरेट लेकर बाहर पीने लगे।
Read Also- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पद्मश्री तीजन बाई का जाना हाल, दिया पांच लाख रुपये का चेक
Gang Raped in Bilaspur: महिला ने बताया कि यह देख वह दुकान बंद कर घर के भीतर चली गई। इस दौरान घर पर कोई नहीं था और इसका फायदा उठाकर दोनों घर के अंदर घुस गए। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने उसे डराया कि इसकी जानकारी किसी को दी तो हत्या कर देंगे। महिला घटना के बाद डर गई। कुछ दिन चुप रहने बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद महिला परिजनों के साथ पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




