CG Korba Latest News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ी रेलवे लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल ट्रेन शनिवार को निर्धारित स्टेशन के बजाय गेवरा स्थित कोयला साइडिंग में घुस गई। ट्रेन के साइडिंग में पहुंचते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन करीब एक घंटे तक कोयला लोडिंग क्षेत्र में खड़ी रही। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
गलत सिग्नल से गेवरा कोल साइडिंग पहुंची ट्रेन
CG Korba Latest News: जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन दोपहर 11:30 बजे कोरबा पहुंची और वहां से गेवरा रोड के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे गेवरा पहुंचती है और फिर 2:30 बजे बिलासपुर के लिए लौटती है। लेकिन इस बार ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन के बजाय न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग पॉइंट की कमका साइडिंग में घुस गई।
Read Also- पांच साल की मासूम के साथ नौकर ने की दरिंदगी, इस हालत में मिली बच्ची
यात्रियों में मचा हड़कंप
CG Korba Latest News: कोयले से भरे इलाके और मालगाड़ियों के बीच फंसी ट्रेन को देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। चारों ओर कोयला और भारी-भरकम मालगाड़ियां देखकर यात्री असमंजस में पड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोको पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
ट्रेन के साइडिंग में प्रवेश करते ही लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को समय रहते रोक दिया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई। विभाग को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, ट्रेन को तुरंत कोरबा स्टेशन वापस लाने का निर्देश दिया गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, दूसरा घायल
तकनीकी त्रुटि और लापरवाही
CG Korba Latest News: रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा और गेवरा के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में कुल 11 रेल लाइनें हैं, जिनसे कोयला लोडिंग होती है। लाइन क्लीयरेंस में तकनीकी त्रुटि के चलते यह घटना हुई। रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरबा के स्टेशन मास्टर एस.के. जायसवाल समेत एक अन्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।




