Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: प्रॉपर्टी के लालच में वकील दंपती ने की थी बेरहमी से हत्या

    रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: प्रॉपर्टी के लालच में वकील दंपती ने की थी बेरहमी से हत्या

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 26, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा
    रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

    रायपुर। राजधानी रायपुर में हाल ही में मिले सूटकेस में शव मिलने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है। प्रॉपर्टी और पैसों के लालच में एक वकील दंपती ने न केवल अपने पुराने क्लाइंट की हत्या की, बल्कि उसे ठिकाने लगाने के लिए फिल्मी अंदाज में योजना बनाकर क्राइम को अंजाम दिया।

    Read Also-  भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

    रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित उपाध्याय (31 वर्ष) और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा (24 वर्ष) हैं, जो पेशे से वकील हैं। दोनों ने संपत्ति हड़पने की नीयत से 58 वर्षीय किशोर पैकरा की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य सहयोगियों, विनय यदु और सूर्यकांत यदु को भी गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और अपना जुर्म कबूल कर चुके हैं।

    ऐसे दी गई हत्या को अंजाम
    हत्या की घटना 13 जून की बताई जा रही है। आरोपी दंपती ने पहले किशोर पैकरा को नाश्ते में पोहा खिलाया। जब वह आराम करने के लिए लेटा, तब अंकित ने उसकी छाती पर बैठकर गला दबा दिया, जबकि उसकी पत्नी शिवानी ने पैरों को पकड़े रखा। जब दोनों को यकीन नहीं हुआ कि किशोर की मौत हो चुकी है, तो गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

    Read Also-  गरियाबंद में शिक्षकों की विधवाओं से पेंशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई, दो लिपिक निलंबित 

    इसके बाद शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर, हाथ-पैर बांध दिए गए। दुर्गंध को छुपाने के लिए सुगंधित स्प्रे का छिड़काव किया गया। फिर गोलबाजार से एक टीन की पेटी खरीदी गई और उसमें सूटकेस को भरकर कॉलोनी की लिफ्ट से नीचे लाकर कार में रखा गया। बाद में शव को रायपुर के वंडरलैंड क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू और तौलिया को भाठागांव के पास नाले में फेंका गया, जिसे पुलिस जल्द ही बरामद करने का दावा कर रही है।

    हत्या के पीछे की वजह: प्रॉपर्टी और धोखाधड़ी
    मृतक किशोर पैकरा, हांडीपारा का निवासी था और आरोपी वकील अंकित उपाध्याय का पुराना क्लाइंट था। वर्ष 2015-16 में किशोर ने आजाद चौक स्थित अपना मकान 50 लाख रुपये में चंद्रप्रकाश कुर्रे को बेचा था, लेकिन कब्जा नहीं दिया और कोर्ट में मामला दायर कर दिया। इस केस के सिलसिले में किशोर का संपर्क अंकित से हुआ था।

    अंकित ने किशोर को झांसा दिया कि वह कोर्ट से मकान वापस दिला देगा, और इसके बदले में उसने किशोर से अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम वसूल की। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोर के बजरंग नगर स्थित एक अन्य मकान को भी 30 लाख रुपये में बेच दिया और वह रकम जुए-सट्टे में उड़ा दी।

    Read Also-  चंडी मंदिर चोरी कांड में अहम सुराग, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

    पैसे की वापसी के लिए किशोर लगातार दबाव बना रहा था और आए दिन ताने देता था। इसी से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी शिवानी को बताया और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. अंकित उपाध्याय (31 वर्ष) – निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा थाना, रायपुर।
    2. शिवानी शर्मा (24 वर्ष) – पत्नी अंकित उपाध्याय, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा थाना, रायपुर।
    3. विनय यदु (23 वर्ष) – निवासी यादवपारा, रायपुरा थाना, रायपुर।
    4. सूर्यकांत यदु (21 वर्ष) – निवासी महादेव घाट, रायपुरा थाना, रायपुर।

    चारों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र का उदाहरण है, जिसमें निजी फायदे के लिए इंसानियत को शर्मसार किया गया है। जांच अभी भी जारी है और कुछ और महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh raipur suitcase murder case update raipur double murder case raipur murder case raipur murder news raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.