दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सुरडुंग स्कूल के पास बाइक सवार युवकों ने एक राहगीर से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 10,500 रुपए नकद बरामद किया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में आफत बनकर बरसेंगे बादल! अगले चार दिन भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदिनी थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी किशन निर्मलकर ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बाइक से हथखोज अपने पिता को लेने जा रहा था। इसी दौरान सुरडुंग स्कूल के पास बाइक सवार तीन-चार युवकों ने उसकी बाइक को जबरन रोका और चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन तथा जेब में रखे 2,500 रुपए लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Read Also- छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी की सख्त परीक्षा एडवाइजरी, अनुशासनहीनता और नकल पर दो साल की डिबार और FIR तक की चेतावनी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की निर्देशानुसार तत्काल जांच शुरू की गई। एएसपी पद्मश्री तंवर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेही अरुण जोशी को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में अरुण ने अपने तीन अन्य साथियों – रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
Read Also- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया DKS अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और 10,500 नकदी बरामद किया है। तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।




