Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 4 साल के बच्चे को पटक-पटककर मार डाला, सौतेले पिता के सामने गिड़गिड़ाती रही मां, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

    4 साल के बच्चे को पटक-पटककर मार डाला, सौतेले पिता के सामने गिड़गिड़ाती रही मां, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 13, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Crime News in Korba
    Crime News in Korba

    Crime News in Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेला पिता ने 4 साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान बच्चे की मां वहीं मौजूद थी। करीब 4 महीने पहले ही उसने आरोपी से शादी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कटघोरा निवासी रामशिला शादीशुदा थी। उसका पति छोड़कर चला गया था। रामशिला का 4 साल का बेटा भी था। उसकी परवरिश और देखभाल को देखते हुए पहरीपारा गांव के रहने वाले मंजीत कुर्रे से लव मैरिज कर ली। शादी के बाद रामशिला का बेटा उनके साथ ही रहता था।

    बच्चे को साथ रखने को लेकर होता था विवाद
    प्रेम विवाह के बाद बच्चों को अपने साथ रखने पर मंजीत अक्सर रामशिला से विवाद करता था। दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। मंजीत को पंसद नहीं था कि वह बच्चे को साथ रखें। वह चाहता था कि रामिशला बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ आए। रामशिला इसके लिए तैयार नहीं थी।

    Read Also-  आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार…

    रावण दहन के बाद रात में शराब पीकर घर पहुंचा
    Crime News in Korba:  मंजीत कुर्रे शनिवार रात गांव के पास ही रावण दहन देखने गया हुआ था। रात करीब 12:30 में शराब के नशे में घर लौटा। आरोप है कि उसने पहुंचते ही रामशिला से बच्चे को लेकर फिर विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद रामशिला को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर सो रहे बच्चे को उठाया और पटक-पटक कर मार दिया।

    इस दौरान दुर्गा पंडाल के पास कुछ ग्रामीण रुके हुए थे। शोर सुनकर वह दौड़कर मंजीत के घर पहुंचे। वहां बच्चा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों के साथ बच्चे को लेकर कोरबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Read Also-  पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से मिले बीजेपी नेता, इस बात की चर्चा हुई तेज

    बच्चे को बचाने विनती करती रही मां
    Crime News in Korba:  वारदात के दौरान मां रामशिला बार-बार बच्चे को छोड़ देने की विनती करते रही, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने रामशिला से भी मारपीट की। रामशिला को भी घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला से भी मारपीट की गई है। उसकी हालत फिलहाल ठीक है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg korba crime news korba korba breaking news korba crime korba crime news korba crime news cg korba latest news korba news korba news in hindi korba news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.