KHABARWAAD BILASPUR. छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के एक फार्म हाउस में एक चौकीदार की संदिग्ध हालत लाश मिली है, मौके पर पुलिस को मिले चाकू और धारदार हथियारों, साथ ही दीवारों पर खून के निशानों से यह लग रहा है कि चौकीदार की हत्या कर उसकी लाश को जलाया गया हो। इस घटना कोटा थाना क्षेत्र की है और ग्राम बेलटुकरी में स्थित ओंकार नामक फार्म हाउस में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार के नाम रामफल यादव है, जो यहां अकेले रहता था जबकि उनका परिवार गांव में रहता था। रविवार को कुछ लोग गांव से फार्म हाउस की ओर आए, तो वहां उन्हें जलने की गंध महसूस हुई। जब वे अंदर गए, तो वहां चौकीदार की जली हुई लाश मिली। इस घटना की सूचना पर पुलिस और चौकीदार के परिजनों को जानकारी मिली। पुलिस ने शव की पहचान रामफल के रूप में की है।
Read Also- विधायक से कपल ने की अजीब डिमांड, कहा- जल्द से जल्द OYO खुलवा दो….
पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस में मिले चाकू और हथियारों पर खून के निशान और दीवारों पर खून के छींटों से यह साबित हो रहा है कि चौकीदार को पहले पिटाई की गई होगी, फिर उसे हथियारों से हमला करके मार डाला गया हो और फिर उसकी लाश को जलाया गया हो।
पुलिस ने इस मामले में जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। सर्च डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके पर हैं। इस मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर एंगल पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।




