Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, हादसों के लिए जिम्मेदार एजेंसियों से जवाब-तलब

    छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, हादसों के लिए जिम्मेदार एजेंसियों से जवाब-तलब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 25, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments4 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों और आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि नेशनल हाईवे-343 और एनएच-130 की खराब स्थिति और ब्लैक स्पॉट्स के कारण लगातार आम लोगों की जान जा रही है, जो बेहद गंभीर चिंता का विषय है। कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को चेतावनी देते हुए कहा कि अब जिम्मेदार एजेंसियों को जवाबदेह बनना होगा और त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि नागरिकों की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले किसी भी विभाग या कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।

    हादसे से जुड़ा मामला बना जनहित याचिका
    हाईकोर्ट ने यह सख्ती उस दर्दनाक हादसे के बाद दिखाई, जिसमें हाल ही में एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। चालक वाहन छोड़कर कूद गया, जबकि गाड़ी 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की खबरें अखबारों में प्रकाशित हुईं तो अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया।

    Read Also-  गंदगी फैलाने पर नगर निगम का सख्त एक्शन, सरकारी शराब दुकान का अहाता सील, स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को लगाई फटकार

    PWD ने दी जानकारी, 740 करोड़ की मंजूरी
    सुनवाई के दौरान PWD सचिव ने बताया कि अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रोड (एनएच-343) की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार से लगभग 740 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। कार्य को तीन पैकेजों में विभाजित कर मई 2025 में ठेका भी दे दिया गया है। हालांकि, बारिश के चलते काम रुका हुआ है। इस बीच 2.81 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी मरम्मत जारी है। ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए भी कई प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, जिनकी स्वीकृति का इंतजार है।

    NHAI ने दी रिपोर्ट, कई ब्लैक स्पॉट हटाए
    एनएचएआई की ओर से अदालत को बताया गया कि बिलासपुर, मुंगेली और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 10 ब्लैक स्पॉट्स में से कई को हटाया जा चुका है। बिलासपुर के सेंदरी जंक्शन पर नई सर्विस रोड 90 प्रतिशत तक तैयार है। वहीं लिमतरा मोड़ पर 3.98 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस रोड बनाने का टेंडर जारी किया गया है।

    Read Also-  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 148 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

    कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
    कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट ने स्थिति और गंभीर कर दी। इसमें पाया गया कि कोरबा से रायपुर तक एनएच-130 पर स्थित पावर प्लांट्स राख (फ्लाई ऐश) का परिवहन करते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं करते। ट्रकों से उड़ने वाली राख दिन के समय भी जीरो विजिबिलिटी की स्थिति पैदा कर देती है, जिससे हादसों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही आसपास के गांवों में सांस संबंधी बीमारियां फैल रही हैं। अदालत ने माना कि इससे न केवल लोगों की जान खतरे में है, बल्कि हाईवे पर किए गए मरम्मत कार्य भी बर्बाद हो रहे हैं।

    निजी पावर प्लांट्स से स्पष्टीकरण तलब
    कोर्ट ने एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल को छोड़कर अन्य निजी पावर प्लांट्स — केएसके महानदी, डीबी पावर (बरादरहा), बालको, एसकेएस पावर, एसीबी पावर सहित अन्य स्वतंत्र बिजली उत्पादकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी पार्टी बनाकर निर्देश दिया गया है कि वे अपना हलफनामा अदालत में पेश करें।

    Read Also-  नक्सली संगठन ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल: कट्टा रामचंद्र और राजू दादा की मुठभेड़ को बताया फर्जी, लगाए गंभीर आरोप

    अब होगी नियमित मॉनिटरिंग
    हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस पूरे मामले की नियमित मॉनिटरिंग होगी। अदालत ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg high court cg high court latest news cg high court news high court news cg high court news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.