बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की हत्या कर दी। यह वारदात मनोहर लॉज के सामने ज्वालीनाला पुल के पास घटी, जहां आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Read Also- मुख्यमंत्री साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक
जानकारी के अनुसार, दीपक और गणेश के बीच मोबाइल की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत विवाद में तब्दील हो गई। बातचीत के दौरान दोनों में बहस हुई, जो बढ़ते हुए आपसी मारपीट में बदल गई। इसी झड़प के दौरान गणेश ने चाकू से वार कर दीपक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Read Also- टीशर्ट-चड्डा पहनकर नशे में धुत प्रधान पाठक पहुंचा स्कूल, बोला- डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर आता हूं
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजन हादसे से गहरे सदमे में हैं और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।




