Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, कोर्ट ने 18 अगस्त तक पेश होने का दिया आदेश

    हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, कोर्ट ने 18 अगस्त तक पेश होने का दिया आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार

    रायपुर। ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पुलिस ने रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। भावना से पूछताछ कर पुलिस आरोपियों के ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है।

    पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का चर्चित मामला
    मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां वीरेन्द्र और रोहित तोमर पर आरोप है कि उन्होंने कर्ज देकर पीड़ितों से कई गुना अधिक ब्याज वसूला और जान से मारने की धमकियां दीं। दोनों के खिलाफ पहले ही सात मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित आपराधिक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।

    Read Also-  नक्सलियों ने दो शिक्षादूतों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

    कोर्ट ने दी अंतिम मोहलत, 18 अगस्त तक पेशी के आदेश
    पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों को पेश करने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने वीरेन्द्र और रोहित सिंह तोमर को 18 अगस्त तक न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया है। इससे पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, लेकिन वे अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।

    पुलिस का मानना है कि अदालत का यह आदेश उनकी संपत्तियों की कुर्की की दिशा में एक निर्णायक कदम हो सकता है। दोनों की गिरफ्तारी पर पहले ही 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ से 30 बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ से पकड़े गए घुसपैठिए गुवाहटी भेजे गए, BSF को किया जाएगा सुपुर्द

    नई शिकायतों से खुला नया मोर्चा
    हाल ही में दो नई शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि तोमर बंधुओं ने कर्ज चुकाने के बावजूद उनकी जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक वापस नहीं किए। आरोपियों ने उल्टे और रकम की मांग की और प्रॉपर्टी कब्जाने की धमकी दी। बताया गया कि जून में पुलिस की दबिश के बाद आरोपी फरार हो गए, तभी पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    टीआई, पुरानी बस्ती के अनुसार, शिकायतों की जांच जारी है और दस्तावेजी व तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सबूतों के आधार पर जल्द ही और प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर गरमाया सियासी पारा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    सीएसपी ने खुद दी दबिश, आरोपी फिर भी फरार
    एक दिन पूर्व सीएसपी राजेश देवांगन खुद पुलिस टीम के साथ आरोपियों के साई विला, भाठागांव स्थित निवास पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे थे, लेकिन आरोपी वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर पर वारंट चिपका दिया और रिश्तेदारों को जानकारी देकर लौट आई। सोमवार को कोर्ट में वारंट तामीली की रिपोर्ट दी गई और बताया गया कि आरोपी जानबूझकर पुलिस से बच रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news raipur news cg raipur news crime raipur news hindi raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.