Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन को कोर्ट ने माना वैध

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन को कोर्ट ने माना वैध

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 3, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन को कोर्ट ने माना वैध

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि जबरन या प्रलोभन देकर किए जा रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स असंवैधानिक नहीं हैं।

    मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ये होर्डिंग्स ग्राम सभाओं द्वारा स्थानीय जनजातीय समुदायों की परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए एक एहतियाती कदम के रूप में लगाए गए हैं। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को पेसा नियम 2022 के तहत ग्राम सभा या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया है।

    Read Also-  राज्योत्सव के पहले दिन दुर्ग में अहम घोषणाएं, कंप्यूटर, पीटी और योग शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती

    जानिए पूरा मामला
    कांकेर जिले के कुदाल, परवी, बांसला, घोटा, घोटिया, मुसुरपुट्टा और सुलंगी जैसे गांवों में ग्राम सभाओं ने पेसा अधिनियम का हवाला देते हुए गांव की सीमाओं पर होर्डिंग्स लगाए थे। इन होर्डिंग्स में लिखा है कि, यह गांव पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है। ग्राम सभा की संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए पादरियों और धर्मांतरित व्यक्तियों को धार्मिक प्रचार या धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रवेश की अनुमति नहीं है।इसी को लेकर कांकेर निवासी दिग्बल टांडी और जगदलपुर निवासी नरेंद्र भवानी ने अलग-अलग जनहित याचिकाएं दाखिल की थीं।

    याचिकाकर्ताओं का तर्क
    याचिकाकर्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए ये होर्डिंग्स नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हैं। उनका कहना था कि यह कदम संविधान के अनुच्छेद 19(1)(डी) (देश में आवागमन की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) के खिलाफ है।
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये होर्डिंग्स राज्य सरकार के 14 अगस्त 2025 के सर्कुलर से प्रेरित होकर लगाए गए हैं, जो ‘हमारी परंपरा, हमारी विरासत’ अभियान के तहत जारी हुआ था।

    Read Also-  रायपुर में फिर हत्या, बाइक में साथ न चलने पर युवक ने दो भाइयों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत

    राज्य सरकार का पक्ष
    राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि याचिकाएं केवल आशंका और अनुमान पर आधारित हैं। सरकार के अनुसार, उक्त सर्कुलर का उद्देश्य केवल अनुसूचित जनजातियों की संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और परंपरागत जीवनशैली की रक्षा करना है। राज्य ने स्पष्ट किया कि इस सर्कुलर में कहीं भी धार्मिक नफरत फैलाने या होर्डिंग्स लगाने का निर्देश नहीं दिया गया है।

    अदालत का निर्णय
    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि जबरन या प्रलोभन के माध्यम से धर्मांतरण रोकने के लिए उठाए गए कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। अदालत ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को गांव में प्रवेश को लेकर खतरे या प्रतिबंध का सामना करना पड़े, तो वह पुलिस या सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मांग सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur highcourt news cg high court latest news cg high court news cg Highcourt CG Highcourt News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.