Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अस्पताल में नवजात के पास लगाया ‘मां HIV पॉजिटिव’ पोस्टर: हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी, माता-पिता को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश

    अस्पताल में नवजात के पास लगाया ‘मां HIV पॉजिटिव’ पोस्टर: हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी, माता-पिता को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में एक नवजात शिशु के पास ‘इसकी मां एचआइवी पॉजिटिव है’ लिखी पोस्टर लगाने की निंदनीय घटना पर सख्त प्रतिक्रिया जताई है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने बच्चे के माता-पिता को चार सप्ताह में दो लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश जारी किया।

    हाईकोर्ट ने इस अमानवीय कृत्य पर खुद संज्ञान लिया और जनहित याचिका के तहत सुनवाई की। मीडिया रिपोर्ट्स में 10 अक्टूबर को अस्पताल में नवजात शिशु के सीने पर तख्ती लगाई जाने की तस्वीर सामने आई थी। यह दृश्य देखकर बच्चे के माता-पिता और परिजन गहरे सदमे में आ गए।

    Read Also-  नवजात शिशु के पास पोस्टर लगाने को हाईकोर्ट ने बताया अमानवीय और निंदनीय, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    मुख्य सचिव ने 14 अक्टूबर को कोर्ट में शपथपत्र पेश करते हुए बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई थी, जिसने मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया कि एचआइवी/एड्स (प्रीवेंशन एंड कंट्रोल) Act, 2017 का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जा रहा है और सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को मरीज की गोपनीयता बनाए रखने और भेदभाव रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी सरकारी अस्पताल द्वारा मरीज की पहचान और बीमारी को सार्वजनिक करना संविधान के अनुच्छेद 21 में सुरक्षित निजता और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है। अदालत ने इसे न केवल असंवेदनशील बल्कि असंवैधानिक और सामाजिक कलंक फैलाने वाला कदम बताया।

    Read Also-  यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर पलटी तेज रफ्तार कार: चेकिंग से बचने के लिए युवकों ने भगाई थी गाड़ी

    अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि बच्चे के माता-पिता को मुआवजा समय पर दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पतालों में सख्त दिशा-निर्देश और संवेदनशीलता प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur highcourt news cg high court latest news cg high court news cg Highcourt CG Highcourt News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.