Bilaspur Latest News: बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव में एक शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। शादी के भोज में शामिल हुए लोगों को रात में खाना खाने के बाद सुबह से उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। अब तक कुल 45 लोग इस फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ चुके हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि एक मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं। वहीं, गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
Read Also- पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी शुरू
एक गंजे का चावल बना फूड पॉइजनिंग की वजह
Bilaspur Latest News: मिली जानकारी के अनुसार, तुर्काडीह के सतनामीपारा निवासी नीरज सांडे की बेटी की शादी में यह घटना घटी। 23 अप्रैल की रात भोज में तीन गंजों में चावल, सब्जी और दाल बनाई गई थी। दो गंजे के चावल खाने वाले लोग स्वस्थ हैं, जबकि तीसरे गंज के चावल खाने वालों की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआत में घरवालों ने स्थानीय डॉक्टर से दवाएं लेकर मरीजों को दीं, लेकिन जब संख्या बढ़कर 45 हो गई तो सभी को सिम्स में भर्ती कराया गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
बीमार लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल
Bilaspur Latest News: बीमार पड़े लोगों में अमरीका सेंडे (36), तिलक बाई (40), मधु (24), दिशा (18), ईशा (17), रुपा (45), रंजिता कुर्रे (30), शाहिल (14), चंदन, रानी (13), जगेश्वरी (28), गंगा बाई (30), आशा बाई (24), सोनिया (16), निखिल पाटले (15), सनम (5), लक्ष्मण (11), अमर कुमार (3), अरुण कुमार (12), अंश (6), आद्या (2), हर्ष (11), प्रिमु (10), और जागेश्वर बंजारे शामिल हैं। इनमें जागेश्वर की हालत गंभीर बनी हुई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में लू का कहर, अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, बस्तर में बारिश का अलर्ट
कोरबा में भी सामने आया फूड पॉइजनिंग का मामला
Bilaspur Latest News: उल्लेखनीय है कि तुर्काडीह की घटना के कुछ ही घंटे पहले कोरबा में भी एक शादी समारोह के बाद लगभग 50 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। दोनों घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है और जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गर्मियों में बढ़ता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उच्च तापमान में बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं, जिससे दूषित खाना खाने से लोग बीमार हो सकते हैं।
Read Also- रिश्वतखोरी का मामला: फरार राजस्व निरीक्षक को ACB ने किया गिरफ्तार
फूड पॉइजनिंग से बचने के उपाय
- खाना पकाने से पहले और बाद में हाथ धोना
- बर्तनों की नियमित सफाई
- ताजे फल और सब्जियों को धोकर खाना
- दूषित या अधपका नॉनवेज न खाना
- डेयरी उत्पादों और फ्रोजन फूड्स को सही तापमान पर स्टोर करना
-
साफ पानी का सेवन और बाहर के खाने से परहेज




